मधेपुरा: कांवड़ियों का वाहन पलटा, आधा दर्जन लोग घायल-एक की हालत गंभीर
कांवड़ियों से भरी स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जख्मी सभी कांवड़िया सुपौल के लतराहा गांव के रहने वाले हैं। उदाकिशुनगंज के चौसा- भटगामा स्टेट हाइवे के चंद्रकांता कॉलेज के समीप हादसा हुआ है। सभी कांवड़िया पूजा के लिए देवघर जा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो के आगे सांड आ जाने से वाहन पेड़ से जा टकराया।