Kosilive Bhagalpur Bihar News in hindi
सराय में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने उर्दू बाजार स्थित एक कोचिंग के शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। छात्रा ने महिला थाना में एक कोचिंग के शिक्षक चंदन कुमार पर केस दर्ज कराया है।
छात्रा ने बताया है कि छह अगस्त को जब वह कोचिंग गई तो उस दिन बारिश की वजह से छात्रों की संख्या कम थी। जब सभी जाने लगे तो शिक्षक चंदन ने उसे नोट्स देने के बहाने रोक लिया। उसके बाद अकेले पाकर शिक्षक ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए कहने लगा कि तुमको बहुत पसंद करता हूं, आज तुम हाथ आई हो। शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का भी उसने आरोप लगाया।
छात्रा का यह भी आरोप है कि घटना वाले दिन वह किसी तरह शिक्षक के चंगुल से निकल गई। उसके बाद उस शिक्षक ने फर्जी पुलिस वाले को उसके इशीपुर स्थित घर पर भेजा। दो लोग उसके घर पर आए और धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करेगी तो उसकी जिंदगी को बर्बाद कर देंगे। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।