धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
रिर्पोट/ रामानंद कुमार मधेपुरा
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जिला कार्यालय में लहराया तिरंगा
मधेपुरा/देश की आजादी की 77वां वर्षगांठ मंगलवार को जिला एवं सभी प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदुस्तानी आगम मोर्चा हम सेकुलर मधेपुरा वार्ड नंबर 14 में जिला अध्यक्ष चंदन ऋषि देव के द्वारा झंडोतोलन किया गया। वहीं प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख,थाना परिसर में थाना प्रभारी, मां भवानी कोचिंग सेंटर गम्हरिया के अध्यक्ष अरविंद कुमार प्रभाकर, कोशी हॉस्पिटल में हॉस्पिटल संस्थापक आशीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। बताते चलें कि मधेपुरा के सभी क्षेत्र में झंडातोलन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा।
आजादी की जश्न में डुबी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम सेकुलर जिला कार्यालय
मधेपुरा सहित आसपास क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिससे पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव सा माहौल बना रहा। आजादी के इस पावन अवसर पर गम्हरिया स्थित भागवत चौक मां भवानी कोचिंग सेंटर में छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जिला कार्यालय में कार्यक्रम के जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार निक्कू,
झंडोत्तोलन किया गया एवं मुख्य अतिथि। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर हम जिला कार्यालय शांति नगर वार्ड नंबर 14 मधेपुरा में उपस्थित तपेश ऋषि देव जिला मीडिया प्रभारी मधेपुरा,डॉ मनीष कुमार जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ मधेपुरा,नीरज कुमार राम जिला सचिव,सिकंदर सादा ,बद्री सादा,रीता देवी,सोनी देवी आदि द्वारा तिरंगा झंडा को सलामी दी गई। वही घैलाढ़ प्रखंड जन वितरण प्रणाली संघ के प्रखंड अध्यक्ष घैलाढ़ श्री सुरेंद्र मंडल के द्वारा तिरंगा झंडा को सलामी दी।