Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: डबल मर्डर से दहला भागलपुर, सनकी युवक ने पीट-पीटकर महिला समेत दो को मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 15, 2023

Bihar Crime: डबल मर्डर से दहला भागलपुर, सनकी युवक ने पीट-पीटकर महिला समेत दो को मार डाला

पूरा देश आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। इस बीच बिहार के भागलपुर में दो लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रानी तालाब इलाके में मंगलवार की तड़के एक सनकी युवक ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। । इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। सूचना मिलने पर जीरोमाइल पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जबकि एक महिला बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे तत्काल इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मायांगज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी है।

घटना के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई है। आरोपित की पहचान जीरोमाइल थाना इलाके के फतेहपुर निवासी आजाद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एसएसएपी आनंद कुमार के निर्देश पर विशेष टीम सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित की गई। सिटी डीएसपी की टीम में शामिल जीरोमाइल थानेदार कौशल भारती समेत अन्य पुलिस बल ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के जांच में स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस युवक ने दोनों की हत्या की है। वह सनकी किस्म का है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी हुई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।