15 अगस्त पर पश्चिम चंपारण में पाकिस्तानी झंडा लहराया, एक गिफ्तार-छह हिरासत में; पुलिस छावनी बना स्कूल
हाई स्कूल लालसरैया में झंडोतोलन के बाद दो छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते पाकिस्तानी झंडा के साथ झंडोतोलन स्थल पर चक्कर लगाने लगे। उनते कंधे पर चांद तारा मार्का का पाकिस्तानी झंडा थे।
बेतिया में झंडोतोलन के दौरान एक समुदाय के लड़कों ने हरे रंग के झंडे के साथ प्रदर्शन किया। मामला सीताराम +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल सरैया काॅलोनी की है।
स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सभी लड़के मौके से फरार हो गए। हालांकि एक युवक को तीन झंडे के साथ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे सीताराम +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने स्कूल में ध्वजारोहण किया। इस दौरान 15 मिनट बाद एक समुदाय के कुछ लड़के स्कूल परिसर में हरे रंग के झंडे को लेकर लहराते हुए नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार हुड़दंगबाजों ने ध्वजारोहण के समय ही आपत्तिजनक नारे भी लगाए। पूरी वारदात विद्यालय परिसर में ही हुई। जब हुड़दंगबाज यह सब कर रहे थे तब स्कूल के प्रधानध्यापक अशोक कुमार भी मौजूद थे। लेकिन वो बेखबर होकर छात्रों के बीच मिठाई बांट रहे थे।
गिरफ्तार युवक की पहचान मझौलिया के जौकटिया चौक निवासी इजहार मियां के 24 वर्षीय पुत्र शाहिद हसन के रूप में की गई है। शाहिद 11वीं कक्षा का छात्र है।मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने कुछ अन्य साथियों का नाम बताया है। पुलिस मामले की गहनतापूर्वक जांच में जुटी है।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने ही उस हुड़दंगबाज को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। घटना से उत्पन्न स्थिति को लेकर पुलिस-प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।