Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 25, 2023

MADHEPURA/फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिहारीगंज| थाना क्षेत्र अंतर्गत गत दिनों हुए आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से लूटपाट एवं गोली चला कर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में मुख्य आरोपी निवासी रूपक कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस बहुत दिन से इसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।


गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की संध्या इसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा आवश्यक मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि विगत दिनों फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से बिहारीगंज ग्वालपाड़ा सड़क मार्ग पर बेलाही नहर से पहले पोखर के समीप छप्पन हजार रुपए, मोबाइल टैब एवं मोटरसाइकिल की लूट भी हुई थी।