Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/बिहारीगंज में दिनदहाड़े 52 हजार की लूट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 25, 2023

MADHEPURA/बिहारीगंज में दिनदहाड़े 52 हजार की लूट

बिहारीगंज में एसएच 91 पर शनिवार दोपहर हथियार के बल पर बभनगामा पंचायत वार्ड-8 निवासी रामोतार राय के पुत्र दिनेश राय से अपराधियों ने 52 हजार की लूट की। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी बिहारीगंज थाना को दी। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

पीड़ित दिनेश राय ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार अररिया जिला के रानीगंज निवासी सुगानंद राय के पुत्र छेदी राय के साथ बभनगामा से पुरैनी ईंट लाने जा रहे थे। जैसे ही वे कुस्थन से पहले बायपास रोड में आगे बढ़े वैसे ही धर्मकांटा से समीप एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर हथियार दिखाकर रोक लिया। बाइक रुकते ही दोनों अपराधियों ने कहा कि सारा रुपए दे दो नहीं तो जान से मार दूंगा। विरोध करने पर दोनों युवक हाथापाई करना आरंभ कर दिया और एक ने मेरे सिर पर हथियार के बट से वार किया, जिसमें मेरा सिर फूट गया।