Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/250 रुपए का पेट्रोल 15 किमी में खत्म, हंगामा पर फिर से भरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 25, 2023

MADHEPURA/250 रुपए का पेट्रोल 15 किमी में खत्म, हंगामा पर फिर से भरा

250 रुपए का पेट्रोल 15 किमी में खत्म, हंगामा पर फिर से भरा

कोशी लाइव | उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित माधुरी फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर पुरैनी के नरदह निवासी विक्रम विकास ने सोमवार की शाम पेट्रोल पंप पर हंगामा किया। विक्रम विकास ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मधेपुरा जा रहा था। उक्त पंप पर 250 रुपए का पेट्रोल भरवाया, जिसका पर्ची भी हमें दिया गया। लेकिन करीब 15 किलोमीटर चलने के बाद बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। मेरे पास पैसे भी नहीं बचे थे और रास्ते में आसपास पेट्रोल पंप भी नहीं था। मजबूर होकर पत्नी के साथ बाइक को धकेल कर पुन: उक्त पेट्रोल पंप पर पहुंचा।

जब हमने वहां हंगामा किया हमें चुपचाप रहने को कहा गया और फिर 250 रुपए का पेट्रोल मोटरसाइकिल में भर दिया गया। इतना ही नहीं हमें इस बात की चर्चा कहीं और नहीं करने हिदायत दी गई। वहीं एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल कराई जाएगी। अगर इस तरह की गड़बड़ी पेट्रोल पंप पर किया जा रहा है तो पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर पेट्रोल पंप संचालक अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर हम पंप पर गए हुए थे। उनकी बाइक में कोई प्रॉब्लम था। तेल खत्म नहीं हुई थी। तेल गाड़ी में ही था। हंगामे जैसी कोई बात नहीं हुई थी।