विशेष छापेमारी के दौरान कुल 11 अभियुक्त चढा पुलिस के हत्थे। अभियुक्त के पास से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो चोरी की बाइक, टियागो कार पुलिस ने किया बरामद। सोमवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी।
सोमवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सहरसा पुलिस की ओर से विशेष छापेमारी अभियान 23 जुलाई रविवार को चलाया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न जगहों से कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें सदर थाना की पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक टियागो चार चक्का वाहन, पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया।सभी अभियुक्त सहरसा जिले का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल 11 अभियुक्तों की सहरसा पुलिस ने गिरफ्तारी की गई। सोमवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि बीते कल रविवार को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा के पास एक टियागो कार से तीन आपराधकर्मी आ रहे हैं ।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर तीनों अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से एक देसी पिस्टल ,दो जिंदा कारतूस, एक खोखा,और कार बरामद किया गया। इन तीनों अपराध कर्मी में एक का नाम भवेश कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के गोवरगढ़ा वार्ड नं 2 का रहने वाला था। दूसरा आपराधकर्मी का नाम राजेश कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के नंदलाला गांव वार्ड नं 1 का रहने वाला है। तीसरे आपराधकर्मी का नाम दीपक कुमार है, जो सदर थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव वार्ड नं 2 का रहने वाला है। उन्होंने ये भी बताया कि सदर थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों मे कुल 11 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें दारू,आर्म्स एक्ट, और लड़कियों से संबधित मामले थे। जिनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।