Kosi Live-कोशी लाइव Supaul:चचेरे देवर के साथ भागी महिला को ससुराल-वालों ने पकड़ा:प्रेमी-युगल को खंभे से बांधकर गर्म छड़ी से पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 23, 2023

Supaul:चचेरे देवर के साथ भागी महिला को ससुराल-वालों ने पकड़ा:प्रेमी-युगल को खंभे से बांधकर गर्म छड़ी से पीटा

Kosilive Supaul
सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर खुंटी गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट 23 सेकेंड एवं ढाई मिनट के वीडियो में व्यक्ति एक लड़के और एक महिला को खंभे से बांध कर बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बुधवार का है। सूत्रों की माने तो लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत में एक विवहिता महिला अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी। जिसे ससुराल वालों ने पकड़ लिया। महिला एवं उसके प्रेमी दोनों को घर लाकर खंभे से बांध कर महिला सहित प्रेमी को आग में गर्म कर छड़ी से दोनों की जमकर पिटाई की गई। आसपास खड़ी महिलाएं पीड़ित विवाहिता एवं उसके प्रेमी के साथ गाली-गलौज करती भी दिखाई दे रही है।
प्रेमी अपने बचाव में दलील देता दिखाई दे रहा है कि महिला ने उसे बहकाया है। सूत्र बतातें है कि पकड़ी महिला का प्रेमी रिश्ते में उसका चचेरा देवर लगता है। महिला का पति घर पर नही रहता है। वह कमाने के लिए परदेस में रहता था। इसी दौरान महिला का चचेरा देवर से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों बुधवार को घर से भाग रहे थे। इसी क्रम में दोनों पकड़े गए। इसके बाद परिजनों ने मारपीट की। जिसका वीडियो बना कर गांव में किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित छातापुर थाना अध्यक्ष राम इकबाल पासवान को जाँच का निर्देश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि चचेरे देवर-भाभी में किसी बात को लेकर बांधकर पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की सत्यता और मामले की जांच कर संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।