Kosi Live-कोशी लाइव Supaul/दो बेटियों को 11 दिनों से खोज रहा परिवार:सुपौल में अचानक हुईं गायब, पिता का पड़ोसी पर आरोप; कहा- बेटियों को बेच दिया है - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 23, 2023

Supaul/दो बेटियों को 11 दिनों से खोज रहा परिवार:सुपौल में अचानक हुईं गायब, पिता का पड़ोसी पर आरोप; कहा- बेटियों को बेच दिया है

कोशी लाइव/दो बेटियों को 11 दिनों से खोज रहा परिवार:सुपौल में अचानक हुईं गायब, पिता का पड़ोसी पर आरोप; कहा- बेटियों को बेच दिया है।

 
जिले के भपटियाही थाना इलाके के मुरली वार्ड सात से दो सगी बहनें बीते 12 दिनों से लापता हैं। अचानक लापता हुई दो बेटियों को माता-पिता खोज रहे। उनकी सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।


पीड़ित पिता ने भपटियाही थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। भपटियाही थाना इलाके के मुरली गांव के निवासी चंचल झा की दो बेटीयां घर से बीते 11 जुन से लापता हैं। लापता लड़कियों में एक 18 वर्षीय अलका झा है जबकि दूसरी का नाम 16 वर्षीय अमृता कुमारी है।

पीड़ित पिता चंचल झा ने बताया कि बीते 11 जून की रात करीब 09 बजे खाना खाकर दोनों सगी बहने एक ही कमरे में सोने के लिए चली गई। 12 जून को सुबह पांच बजे घर से सभी सदस्य उठे तो दोनों के कमरे खुले थे। दोनों लापता थीं।

 
पहले घर वालों को लगा कि कही दोनों बहनें टहलने के लिए निकली होंगी। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी वह घर नहीं लौटी। पीड़ित पिता चंचल झा ने भपटियाही थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

पिता ने पड़ोस के रहने वाले 32 वर्षीय अविनाश झा पर दोनों को गायब करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि अविनाश से मेरी दोनों बेटियों की बातचीत हुआ करती थी। फेसबुक के मैसेंजर के माध्यम से बातचीत के बारे में पता चला। पिता अविनाश पर आशंका जाहिर करते हुए गायब करने का आरोप लगाया है।
बड़ी बहन अलका।

पिता का आरोप है कि दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण कर लिया गया है। उसे बाहर कहीं बेच दिया गया है। दोनों लड़कियों के दादा दयानंद झा ने बताया कि दोनों को गाने का शौक था। मोबाइल पर रील्स भी बनाती थी। गांव का अविनाश झा गाना बजाना करता था। वह आर्केस्ट्रा में काम करता था। उसने ही दोनों को गायब किया है।

इधर, अविनाश का कहना है कि उसने कुछ नहीं किया है। परिवार वालों की राजनीति है। मुझे फंसाया जा रहा है। मेरी बीवी से उनकी बातचीत होती थी। आरोप बेबुनियाद हैं। परिवार वालों ने लड़कियों को नेपाल तक ढूंढा है। बीते 11 दिनों से वो लोग लगातार उसे खोज रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।