Kosilive Supaul News:
सुपौल में मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना अंतर्गत हुलास ढक्कन चौक के पास की है। एक बाइक और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें स्कूटी पर सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बाइक पर सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जख्मी को स्थानीय लोगों ने राघोपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। इधर, मौके पर पहुंचे राघोपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतकों की पहचान वैशाली के हाजीपुर निवासी आदित्य राज (28) और अविनाश कुमार (26) के रूप में हुई है। जख्मी पूर्णिया के बनमनखी निवासी मां बेटे हैं।
बाइक पर सवार जख्मी मां-बेटे ने बताया की त्रिवेणीगंज के बघला से वो बनमनखी जा रहे थे। इधर, दो युवकों की मौत की खबर सुनते ही सड़क पर आम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची राघोपुर थाने की पुलिस जांच में जुट गी।
राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि स्कूटी पर सवार दो युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। दो लोग जख्मी हैं जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।