Kosilive Supaul News:
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दिना पट्टी में दो युवक को गोली मार दी गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने पिपरा स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान दीनापट्टी निवासी 42 वर्षीय मो. नूरुल्लाह और 40 वर्षीय सिकंदर दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दीना पट्टी पहुंच कर दोनों युवक को घर के पास ही गोली मारी है। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया।
मृतक मो. नुरुल्लाह सरकारी शिक्षक भी थे। उसे तीन गोली लगी है। वहीं एक अन्य युवक सिकंदर दास गांव में ही दुकान चलाता था। दोनों युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।
सुपौल सदर एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश पिपरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों से ले रहे है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर तहकीकात की जा रही है।