Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK:फेसबुक पर लड़का बनकर लड़की ने की दोस्ती, रचाई समलैंगिक शादी, खुलासे के बाद हुआ ये हाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

BIHAR NEWS DESK:फेसबुक पर लड़का बनकर लड़की ने की दोस्ती, रचाई समलैंगिक शादी, खुलासे के बाद हुआ ये हाल

Kosilive Bihar News:
फेसबुक पर झांसे में लेकर युवती ने युवक बनकर दिल्ली की युवती प्यार किया। फिर शादी की। पर जब हकीकत पता चली लेकिन तो 15 दिन में ही दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए। दरअसल सारण के एकमा प्रखंड मुख्यालय से सटे एक गांव की मैट्रिक फेल युवती ने फेसबुक पर युवक बन दिल्ली की एक लड़की को पहले दोस्त बनाया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
एक महीने तक बातचीत के बाद नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि दोनों के बीच प्यार हो गया। दिल्ली में रहने वाली युवती भी गोपालगंज के बैकुंठपुर की मूल निवासी है और इंटर में पढ़ाई कर दिल्ली ही रहती है। हिन्दी व भोजपुरी में बात कर मोहब्बत को परवान तक ले जाने वाली दोनों युवतियों ने भाग कर शादी रचाने की योजना बनायी। मुंबई पहुंच कर दोनों ने पहले शादी रचाई।

लड़का बनकर लड़की ने रचाई समलैंगिक शादी
एकमा की रहने वाली युवती ने 15 दिनों तक मुंबई की एक निजी कंपनी में खर्च चलाने के लिए नौकरी की। पंद्रह दिन तक दोनों युवतियां जब साथ रहने लगीं तो दिल्ली की युवती को शक हो गया। लड़के जैसा पहनावा व आवाज से चकमा खाने के बाद वह समझ गयी कि उसे झांसे में लिया गया है। इस बीच युवक बनी युवती की मां की मौत की झूठी सूचना देकर दोनों एकमा आयीं।

लड़की को थी लड़के जैसे बर्ताव की आदत
थाने में मामला पहुंचने के बाद इसका खुलासा हुआ और दोनों के परिजनों को बुलाया गया। एकमा की लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे बचपन से ही लड़का की तरह बर्ताव व पहनावे का शौक था। दोनों लड़कियों के घर से भागने को लेकर उनके परिजनों द्वारा संबंधित थानों में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट ले जाकर उनका बयान कराया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया। दिल्ली की लड़की को उसके परिजन साथ लेकर चले गए। वहीं एकमा प्रखंड की लड़का बनी लड़की को भी उसके परिजन घर ले आये