Kosilive Purnea News
मधुबनी टीओपी पुलिस ने शनिवार की देर शाम मधुबनी चौक पर एक मेडिकल दुकान से कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने दुकान से 39 बोतल प्रतिबंधित दवा जब्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रतिबंधित दवा का व्यापार करने के आरोप में दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के संबंध में टीओपी थाना की प्रभारी अध्यक्ष डेजी कुमारी ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल शॉप से 100 एमएल की बोतले बरामद की है।
10 जून को 1590 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप हुआ था बरामद
10 जून को पुलिस ने कसबा थाना क्षेत्र में लीजी बगान चौक पर रात की गश्त के समय 12 कार्टन कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया था। पुलिस ने 12 कार्टन में 1590 बोतल कफ सिरप जब्त किया था।
बता दें कि 10 जून को कसबा पुलिस ने एनएच 57 पर बंगाल से आ रही एक हुंडई कार से 12 कार्टन में 192 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त किया था। वहीं इस मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया था। इधर, 17 जून को डगरूआ पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कपड़े की दुकान से 2 लाख रुपए मूल्य का ब्राउन सूगर जब्त किया था। वहीं पुलिस ने दुकान के प्रोपराइटर को भी गिरफ्तार कर लिया है।