Kosilive Supaul News
सुपौल सदर थाना इलाके में तीन अलग-अलग जगहों पर एक चौकीदार और दो फाइनेंस कर्मी से कुल 2 लाख 61 हजार रुपए लूट की बड़ी घटना को अंजाम अपराधियों ने देकर मौके से फरार हो गया है। चौकीदार से अज्ञात अपराधियों ने 81 हजार रुपए हथियार के बल पर लूट लिया। दूसरी घटना अन्दौली के पास फाइनेंस कर्मी से 50 हजार रुपए की रकम लूट लिया।
तीसरी घटना इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक फाइनेंस कर्मी से एक लाख 30 हजार रुपए लूट कर अपराधी फरार हो गए। तीनों घटना के बाद सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव घटना को लेकर सदर थाना पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। सुपौल सदर थाना में तैनात चौकीदार पप्पू कुमार से अज्ञात अपराधियों ने अकाशी हजारों पर हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया।
रामदत्त पट्टी निवासी आशीष कुमार रंजनीश ने बताया कि वो बसबिट्टी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक के रूप में कार्य करते हैं। शुक्रवार की शाम शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा से 81 हजार रुपए निकाल कर गांव के ही एक चौकीदार पप्पू कुमार को देकर घर भेजा था।
तीन लूट के बाद शहर में दहशत
लेकिन रास्ते में अमठो के पास अज्ञात बाइक पर दो अपराधी हथियार के बल पर चौकीदार के पास से 81 हजार रुपए को लूट कर मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के कर्मी शंकर दयाल शर्मा ने बताया एकमा गांव से समूह का पैसा कलेक्शन कर कर ₹50000 वापस सुपौल शहर के गांधी मैदान ऑफिस लौट रहा था। लेकिन अन्दौली चौक के पास अज्ञात एक बाइक पर दो सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट कर मौके से फरार हो गए।
तीसरी घटना शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज ढाला के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने बताया कि क्षेत्र से कलेक्शन का पैसा एक लाख 30 हजार रुपए की रकम को अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट लिया। तीन लूट की घटना के बाद सुपौल में दहशत का माहौल है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना को लेकर सुपौल एसपी खुद थाना पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया घटना के संदर्भ में मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।