Kosilive Saharsa
सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला चलने लगा है । थाना क्षेत्र में छिनतई व झपटमार गिरोह के सदस्यों का आतंक सरेआम है। आए दिन लगातार बाइक सवार अपराधी छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है।
ताजा मामला पूरब बाजार का है। नलकूप रोड पूरब बाजार में बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने नलकूप रोड निवासी स्वीटी कुमारी के हाथ से झोला झपट लिया। झोला में एक लाख रुपए, मोबाइल और कपड़े थे। उन्होंने बताया कि पूरब बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपए की निकासी कर मॉल में कपड़े की खरीददारी की। जिसके बाद वापस घर जा रही थी कि ग्लैमर बाइक पर सवार दो युवकों ने झोला झपट कर भाग गया।
उन्होंने बताया कि एक तीसरा युवक कुछ दूरी पर खड़ा था। पीड़िता ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मालुम हो कि बुधवार की सुबह नया बाजार में बाइक सवार युवकों ने एक महिला की चेन छीन ली थी। वही सूत्रों के अनुसार देर शाम कॉलेज गेट के समीप भी एक महिला की चेन छीनी गई है। हालांकि पीड़ित की जानकारी सामने नही आ पाई है।