Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa:450 बोतल कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 23, 2023

Saharsa:450 बोतल कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

कोशी लाइव/सहरसा:
सदर थाना पुलिस ने साढ़े चार सौ बोतल कफ सिरप के साथ कारोबारी सहरसा बस्ती निवासी मो. शाहिद को गिरफ्तार किया। पुअनि विक्की रविदास के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि सहरसा बस्ती में भारी मात्रा में कफ सिरप लाया गया है और उसकी बिक्री की जा रही है।


सूचना पर छापेमारी की गई तो पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा। जिसे पकड़ा गया और घर की तलाशी ली गई तो 450 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया। जिसके बाद बरामद कफ सिरप के साथ उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया।