Kosi Live-कोशी लाइव Purnia/शराबी पति ने की गर्भवती की हत्या:पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला; पुलिस की गिरफ्त में पति ने जुर्म कबूला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 23, 2023

Purnia/शराबी पति ने की गर्भवती की हत्या:पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला; पुलिस की गिरफ्त में पति ने जुर्म कबूला

Kosilive Purnea News
पूर्णिया में एक शराबी पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतिया मुसहरी गांव से जुड़ा है। पति ने खाने को लेकर हुए मामूली सी बात पर पहले पत्नी की पिटाई की। इसके बाद नशे में धुत होकर घर पहुंचे पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।

इसके कुछ देर बाद ही शराबी पति नशे में धुत होकर घर लौटा और पत्नी के साथ हुई बहस के बाद गाली-गलौज करते हुए पीटने लगा। कातिल पति का मन जब इतने से भी नही भरा। पति ने बड़ी ही बेरहमी से कला दबाकर पत्नी रूची देवी की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मृतका के मायके वाले को लगी। मृतका के ससुराल पहुंचकर परिजनों ने स्थानिय मुफस्सिल थाना की पुलिस को इस हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। मृतका गर्भवती थी। पिता ने बताया कि झांसे में रखकर उनकी बेटी से दुसरी शादी रचाई थी।

पहली पत्नी के साथ भी रविंद्र ऋषि शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से पहली पत्नी इसे छोड़कर भाग गई थी। ये सबकुछ बेटी की शादी के बाद तब मालूम पड़ा। जब शादी के कुछ ही महीने बाद उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पुलिस को दिए बयान में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।