Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:दुर्घटनाग्रस्त वैगन आर कार से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, कारोबारी फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 24, 2023

Saharsa News:दुर्घटनाग्रस्त वैगन आर कार से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, कारोबारी फरार

Kosilive Saharsa Bihar News in Hindi:
सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसहा चौक मत्स्यगंधा झील के समीप से भारी मात्रा में कोरेक्स बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एक वैगन आर कार से कारोबारी कोडीन युक्त कफ सिरप ले जा रहा था। पीछे से पुलिस वाहन को आते देख कार चालक अनियंत्रित होकर बसहा चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार के पलटने के बाद उसमें सवार सभी कारोबारी भागने में सफल रहा।

पुलिस ने जब उक्त कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कोरेक्स की बोतलें बरामद की गयी। कार से कारोबारी का पता लगाने में जूट गई है। मालूम हो कि आए दिन लगातार पुलिस कोरेक्स बरामद कर रही है। सहरसा बस्ती निवासी मो शाहिद को भी गुरुवार को साढ़े चार सौ बोतल कोरेक्स के साथ पकड़ा था। वहीं पूर्व में भी कई जगहों से कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी हुई है। आए दिन कफ सिरप का उपयोग युवा नशे के रूप में कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कफ सिरप प्रिंट से भी ऊंची कीमत में बिक रही है।