Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura: बिहारीगंज पिक वैन चालक हत्याकांड का खुलासा..तीन नामजद अभियुक्त के खिलाफ़ मामला दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 24, 2023

Madhepura: बिहारीगंज पिक वैन चालक हत्याकांड का खुलासा..तीन नामजद अभियुक्त के खिलाफ़ मामला दर्ज

Kosilive Madhepura Bihariganj news in Hindi
बिहारीगंज नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल गेट के समीप शुक्रवार की सुबह 8.45 बजे बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहारीगंज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दर्जनों लोगों की भीड़ के बीच घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त हथिऔंधा वार्ड दो निवासी मो. हारून के पुत्र मो. आजाद ( 32 वर्ष) के रूप में की गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने अस्पताल से लेकर बाजार तक जमकर बवाल काटा। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज और ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस के साथ एसडीपीओ सतीश कुमार कैंप करते रहे।

एसडीएम एसजेड हसन के समझाने व त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पूर्णिया के राजघाट निवासी पप्पू मंडल समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।