Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/BEO की संदिग्ध हालत में मौत:बंद कमरे से मिली लाश, नाक-मुंह से ब्लीडिंग के निशान; पैरों में बंधी थी रस्सी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

BIHAR NEWS/BEO की संदिग्ध हालत में मौत:बंद कमरे से मिली लाश, नाक-मुंह से ब्लीडिंग के निशान; पैरों में बंधी थी रस्सी

Kosilive Bihar News:
गया में रविवार की सुबह इमामगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम की संदेहात्मक स्थिति मौत हो गई है। शव एक कमरा से खून से लथपथ अवस्था में बेड के नीचे से मिला है। मौत की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

मधुबनी के रहने वाले थे राम सेवक राम

शिक्षा पदाधिकारी राम सेवक राम मूल रुप से मधुबनी जिले के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के रहने वाले थे। वह इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तकरीबन 3 साल से पोस्टड थे। रविवार की सुबह इमामगंज बाजार स्थित अनिल सिंह के किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में उनकी लाश मिली।

परिजन सुबह से कर रहे थे फोन

रविवार की अहले सुबह से ही राम सेवक राम के परिजन उनके मोबाइल पर फोन कर रहे थे। लेकिन वो फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना प्रखंड के शिक्षकों को दी।

मुंह और नाक से बह रहा था खून

सूचना के बाद कुछ शिक्षक राम सेवक राम के कमरे पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद इसकी सूचना इमामगंज पुलिस को दी। कमरे का जब दरवाजे तोड़ा गया तो राम सेवक राम बेड से नीचे गिरे हुए थे। उनके मुंह और नाक से काफी खून बह रहा था। उनका पैर में रस्सी बंधी हुई थी। इसके साथ ही हाथ में भी कई जगह पर खून के धब्बों के निशान दिख रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करते हुए आगे कार्रवाई में जुट गई है।