Kosi Live-कोशी लाइव Purnia News/इंजीनियर के सिर में मारी गोली:मोबाइल नहीं छीन पाए तो वारदात को दिया अंजाम, अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 24, 2023

Purnia News/इंजीनियर के सिर में मारी गोली:मोबाइल नहीं छीन पाए तो वारदात को दिया अंजाम, अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Kosilive Purnea Bihar News
अस्पताल में इलाजरत कृष्ण कुमार मंडल।

पूर्णिया में अपराधियों ने इंजीनियर के सिर में गोली मार दी। बदमाशों ने पहले इंजीनियर से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुए तो सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल की पहचान कृष्ण कुमार मंडल के रूप में हुआ है जो कि लक्ष्मीपुर भित्ता के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम रघुवंश नगर ओपी इलाके में दिया गया है।

के रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब हथियार से लैस अपराधियों ने एक इंजीनियर के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद इंजीनियर की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जख्मी इंजीनियर की पहचान लक्ष्मीपुर भित्ता वार्ड नंबर 10 निवासी कलानंद मंडल के पुत्र कृष्ण कुमार मंडल के रूप में हुई है।

गोली लगने से घायल कृष्ण कुमार मंडल को आनन-फानन में स्थानीय लोग जीएमसीएच पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात कृष्ण लक्ष्मीपुर भित्ता स्थित अपने घर से मलडीहा गांव स्थित कामत पर खाना खाने जा रहे था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर गांव में दुर्गा स्थान के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका मोबइल छीनने लगे। बदमाशों को इसमें जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कृष्ण पर गोली चला दी जो उसके सिर में जा लगी।

 
कृष्ण को लेकर जीएमसीएच पहुंचे उसके गांव के लोगों ने बताया कि कृष्ण ने भागलपुर इंजीनियर कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वो कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था और यहीं रह रहा था। इधर, रघुवंश नगर ओपी प्रभारी धन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चारों तरफ से नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।