Kosi Live-कोशी लाइव Heatwave Alert in Bihar लू से सैप जवान समेत 11 लोगों की गई जान; 28 अस्पताल में भर्ती; पांच जिलों में चेतावनी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 16, 2023

Heatwave Alert in Bihar लू से सैप जवान समेत 11 लोगों की गई जान; 28 अस्पताल में भर्ती; पांच जिलों में चेतावनी

Heatwave Alert in Bihar लू से सैप जवान समेत 11 लोगों की गई जान; 28 अस्पताल में भर्ती; पांच जिलों में चेतावनी - 11 people including sap jawan died due to heat stroke in Bihar Weather
Heatwave in Bihar बिहार में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राजस्थान से आ रही हवा और नमी में कमी से तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में लू की चपेट में लोग आ रहे हैं।
Kosilive death in Heatwave Bihar: बिहार में लू से सैप जवान समेत 11 लोगों की गई जान
HighLights
सासाराम सिविल कोर्ट में तैनात दो सैप जवान की मौत

पटना में नगर निगम के सुपरवाइजर की भी गई जान

आरा में मृत मिले युवक और बुजुर्ग की पहचान नहीं

पटना/कोशी लाइव। बिहार में लू कहर बरपा रही है। लू लगने से मौत का क्रम शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में रोहतास में दो सैप जवानों, पटना में नगर निगम सुपरवाइजर समेत भोजपुर, नालंदा, गया और जमुई जिले में 11 लोगों की मौत हो गई।

आरा में एक युवक और बुजुर्ग रास्ते में मृत पड़े मिले। उनकी पहचान गुरुवार की देर शाम तक नहीं हो सकी। एक महिला और एक बजुर्ग ट्रेन में यात्रा के दौरान लू की चपेट में आए। बाद में अस्पताल जाने के क्रम में मौत हो गई।

औरंगाबाद सदर अस्पताल में गुरुवार को लू लगने से बीमार पड़े 28 लोग उपचार के लिए आए। इनमें सात लोगों की गंभीर स्थिति देख भर्ती कर लिया गया। इधर, लू को लेकर पांच जिलों में चेतावनी जारी की गई है।


इधर, 36 वर्षीय संतोष कुमार की मृत्यु गुरुवार को लू लगने से हो गई। वे डाकबंगला चौराहे के पास सफाई कार्य करा रहे थे, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें सहयोगियों ने मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, कुछ देर बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दो सैप जवान की मौत
सासाराम सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात दो सैप जवानों की गुरुवार को एक-एक कर मृत्यु हो गई। गेट तीन पर तैनात सैप जवान गौरी प्रसाद नवादा जिले के मूल निवासी थे।

वहीं, कोर्ट परिसर में तैनात यमुना प्रसाद यादव (56) आरा के निवासी थे। सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी और लू के कारण सैप जवानों की मौत हुई है।

झारखंड जा रहे शख्स की मौत
झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत हैदरनगर जा रहे रोहतास के करगहर बाजार निवासी 75 वर्षीय श्रीराम सेठ की भी लू लगने से मौत हो गई। वे बुधवार को पोते के साथ ट्रेन से बेटी की ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके अलावा किउल- झाझा रेलखंड पर बलिया-सियालदह डाउन एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की लू लगने से मौत हो गई। झाझा रेलवे स्टेशन पर इलाज के लिए उन्हें उतारा गया, लेकिन जान नहीं बच पाई। पहचान सहरसा के पल्ली डुमर गांव निवासी विनोद शर्मा की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई।

भोजपुर में मृत मिले बुजुर्ग और जवान
भोजपुर के सिकरहटा थाना के चकिया गांव स्थित नहर के समीप लू लगने से शांति देवी की मौत हो गई। आरा टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन रोड में महिला थाना के सामने 35 वर्षीय युवक और दौलतपुर गांव स्थित पेड़ के नीचे 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला।

पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक व बुजुर्ग की मौत अत्यधिक गर्मी व लू लगने के कारण प्रतीत होती है। गुरुवार की देर शाम तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी।

आरा के भलुहीपुर में लू लगने से मो. सफी अहमद के 40 वर्षीय पुत्र मो रिजवान की मौत हो गई। नालंदा के अंबा गांव में गुरुवार को लू लगने से अधेड़ पंप पाल सिंह की मौत हो गई। गया के कोंच में लू लगने के बाद भर्ती भोला प्रसाद (60) की मृत्यु हो गई।

Edited By :अक्की स्टार