Kosilive Bihar News
भागलपुर में भाभी और देवर के प्यार के बीच पति आया तो उसकी हत्या कर दी। छोटे भाई ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर भाई को गोली मारी थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर खुर्द गांव में मंगलवार को खेत से सेंटरिंग मिस्त्री नवीन कुमार दास (33) का शव बरामद हुआ था।
मोबाइल के CDR से मिला सुराग
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि नवीन की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। जांच के आधार पर मृतक के भाई राजा और उसके पड़ोसी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक नवीन के मोबाइल के CDR से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि छोटे भाई राजा और भाभी (29) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक नवीन को लग चुकी थी।
इसके बाद भाई राजा (27), उसके दोस्त विवेक (26) और एक अन्य ने नवीन की हत्या की साजिश रची। मंगलवार को तीनों ने नवीन की गोली मारकर हत्या कर दी। देवर की शादी नहीं हुई थी। वो भाई-भाभी के साथ ही रहता था।
तीन लोगों ने की हत्या, एक अभी भी फरार
पुलिस ने बताया कि हत्या में तीन लोग शामिल थे, जिसमें तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भागलपुर के सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद से मधुसूदनपुर थानाअध्यक्ष महेश कुमार और ललमटिया थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार और टेक्निकल टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
अनुसंधान में मोबाइल लोकेशन के आधार पर मृतक के पड़ोसी विवेक को पहले गिरफ्तार किया गया। विवेक के निशानदेही पर मृतक के भाई राजा को गिरफ्तार करने पर मामले का खुलासा हुआ है।