Kosi Live-कोशी लाइव Purnia News/लव अफेयर में मां-बेटे को मारी गोली, मां की मौत: मंझले बेटे पर 3 बच्चों की मां को भगाने का आरोप; बड़े की हालत नाजुक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

Purnia News/लव अफेयर में मां-बेटे को मारी गोली, मां की मौत: मंझले बेटे पर 3 बच्चों की मां को भगाने का आरोप; बड़े की हालत नाजुक

Kosilive Purnea News:
पूर्णिया में लव अफेयर में एक महिला और उसके बेटे को गोली मार दी गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

मामला बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के के भतसाड़ा पंचायत के देवरी गांव का है। बताया जा रहा है कि ललिता देवी (50) के मंझले बेटे पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप है। इसको लेकर महिला के परिजन गुस्से में थे।

शनिवार की रात अपराधियों ने ललिता देवी के घर में रात 11 बजे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ललिता और उसके बेटे विकास कुमार के पेट में भी गोली लगी है। विकास का इलाज भागलपुर में चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बेटे के अफेयर में ललीता देवी की हत्या कर दी गई।
बेटे के अफेयर में ललीता देवी की हत्या कर दी गई।
3 बच्चों की मां को भगाने का आरोप

घटना को लेकर ललिता देवी के छोटे बेटे ने नीतीश यादव ने बताया कि उसका मंझला भाई मंजेश बीते 2 साल से पंजाब में मजदूरी करता है। मंजेश हाल ही में घर आया था और बीते शुक्रवार को फिर से पंजाब लौट रहा था। वहीं, पास की रहने वाली पूजा देवी जो तीन बच्चे की मां है, वह मंजेश का पीछा कर उसके साथ ट्रेन पर चढ़ गई और उसके साथ पंजाब चली गई।

पूजा के परिजन का आरोप है कि मंजेश उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जबकि मंजेश ने पहले ही पूजा के घरवालों को बताया था कि वो उससे बात करती है। उसे समझा दीजिए।

नीतीश ने बताया कि मेरे भाई मंजेश पर महिला को भगाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने फायरिंग की, मेरे बड़े भाई की हालत नाजुक है।
घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

इससे नाराज पूजा के भाई शिवम कुमार यादव, उसके मामा पप्पल यादव और उनके साथ लगभग 15 परिजन रात के 11 बजे उनके घर में आए। उन लोगों ने पूजा के बारे में पूछा जब मेरी मां ने कहा कि सुबह होने दीजिए उसे ढूंढेंगे तो उन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। सभी के पास हथियार थे। फायरिंग में मां ललिता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस गोलीबारी में नीतीश के बड़े भाई विकास कुमार को भी गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।