Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:पूर्णिया में देह व्यापार से निकली किशोरी ने सुनाई आपबीती: पहले किडनैपिंग फिर कराते थे देह व्यापार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

Bihar News:पूर्णिया में देह व्यापार से निकली किशोरी ने सुनाई आपबीती: पहले किडनैपिंग फिर कराते थे देह व्यापार

Kosilive Purnea News:
पूर्णिया में मोतिहारी से अपहरण कर लाई गई 14 साल की नाबालिग से जबरन अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। देह व्यापार के गोरख धंधे में शामिल दलाल पहले राह चल रही लड़की की किडनैपिंग करते इसके बाद पकड़े न जाए इसलिए अलग -अलग लोकेशन पर नाबालिग को शिफ्ट करते। पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के शरीफगंज के चकला स्थित एक घर से रिकवर की गई नाबालिग ने बायसी पुलिस को ऐसे ही कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। किशोरी से जबरन देह व्यापार का धंधा कराने के मामले में रौटा पुलिस ने 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सभी महिलाओं से पुलिस की पूछताछ जारी है। फिलहाल रिकवर की हुई लड़की को बायसी और रौटा पुलिस ने मोतिहारी पुलिस को सौंप दिया है। कोर्ट में आज किशोरी का बयान लिया जाएगा।

बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि नाबालिग की दिसंबर में मोतिहारी के पीपरा बाजार से किडनैपिंग हुई थी। इस संबंध में उनके पिता ने मोतिहारी के पीपरा थाना में किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस को किशोरी की तलाश थी। नाबालिग ने पुलिसिया पूछताछ में बताया है कि उसे पिपरा बाजार से कुछ लोगों ने बातों में फंसा कर अपनी कार में बिठा लिया था। इसके बाद उन्हें कई अलग-अलग लोकेशन से रखा गया। जहां उससे व्यापार कराया जाता रहा। पकड़े गए लालू ने उसे सहरसा मधेपुरा और ऐसे ही कई दूसरे लोकेशन पर रखा नाम पर उसे कुछ दिन रखते इसके बाद वे अपनी लोकेशन चेंज करते। नाबालिग को पूर्णिया चलाता स्थित चकला घर में रखा गया। जहां नाबालिग से कई दिनों तक जबरन देह व्यापार कराया जाता रहा।

इसी के बाद नाबालिग ने किसी तरह अनजान व्यक्ति के मोबाइल से अपने परिजनों से बातचीत कर उसने रौटा के चकला घर में फंसे होने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने सम्बन्धित थाने में लिखित आवेदन कर मामला दर्ज कराया। मोबाइल नंबर के लोकेशन से पीपरा पुलिस रौटा पहुंची और फिर इसी के बाद मोतिहारी के पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ आई पुलिस टीम ने रौटा पुलिस टीम के साथ ज्वाइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए शुक्रवार को छापेमारी कर नाबालिग को रिकवर किया।

डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ जबरन देह व्यापार का धंधा करा रहे तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें सोफिया प्रवीण उर्फ मधु, निकहत बेगम व सीमा खातून उर्फ रूबी शामिल है।