Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/पहले पत्नी ने तोड़ा दम... फिर मिला पति का शव, बेटा बोला- मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

Bihar News/पहले पत्नी ने तोड़ा दम... फिर मिला पति का शव, बेटा बोला- मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ था

Kosilive Bihar News
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति नाराज होकर घर से चला गया था. चार दिन से घर वापस नहीं आया था. महिला पति के घर नहीं आने का दुख झेल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई.

परिवार के लोग महिला का अंतिम संस्कार करके वापस आ रहे थे कि तभी जानकारी मिली कि महिला के पति की लाश गांव के बाहर पड़ी हुई है. इसके बाद उसके शव का भी महिला की चिता के पास ही अंतिम संस्कार किया गया है. घटना के बाद से गांव में गम का माहौल है. मृतक दंपत्ति के बेटों का कहना है कि पति की चिंता में मां की मौत हो गई और फिर बाद में पिता भी मृत मिले थे. 

दरअसल, घटना जिले के बभनगामा गांव की है. गांव में रहने वाले तेजू 55 साल के तेजू सहनी अपनी पत्नी 50 साल की सिकालिया देवी और बच्चों के साथ रहता था. कुछ दिनों पहले सिकलिया देवी का पति तेजू से किसी बात पर झगड़ा हो गया था. इसके बाद तेजू गुस्से में घर से निकल गया था और जमीन-जायदाद के सारे कागज भी अपने साथ ले गया था.

पंचायत के जनप्रतिनिधि रामबाबू सहनी का कहना है कि पति के वियोग में पत्नी की मौत हो गई और फिर उसी दिन पति की लाश गांव के बाहर मिली. दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.