उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ाही आनंदपुरा पंचायत के यादव नगर मुहल्ले में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे अपराधियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया। हालांकि पुलिस मामला का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में शनिवार को जानकारी दी जाएगी। बताया जाता है कि अपराधी वीडियो यादव के बहन की शादी में भाग लेने पहुंचे थे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलखुश यादव जो कि चर्चित अपराधी जनेश्वर यादव का पुत्र बताया जा रहा है।
हत्या के कई संगीन मुकदमा विभिन्न थाने में दर्ज है। वह अपने दो सहयोगी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सुखासन गांव के राजा यादव और अरार ओपी अंतर्गत डेफरा गांव के सौरव यादव के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो तीन थाना के पुलिस कर्मियों ने गुरुवार रात्रि को कुख्यात अपराधी दिलखुश यादव को आग्नेय अस्त्र के साथ दो सहयोगियों सहित गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस अभिरक्षा में उनकी पूछताछ चल रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. दिलखुश यादव, पे० जनेश्वर यादव सा0 विषवाड़ी, थाना- ग्वालपाड़ा, जिला- मधेपुरा।
2. सौरभ कुमार, पे०- रामचन्द्र यादव, सा० डेफरा घाट, वार्ड नं0 10, अरारा घाट, थाना- ग्वालपाड़ा (अरार ओ०पी०), जिला- मधेपुरा।
3. राजा उर्फ अभिषेक यादव, पे० रमेश यादव
बरामद सामानों की विवरणी :-
(1) देसी कट्टा
:- 02
(2) गोली
:- 01
(3) मिसफायर
:- 02
(4) खोखा
:- 02
(5) स्मैक
:- 64 ग्राम
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज है :-
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: