Kosilive Bihar News:
बिहार के बेगूसराय में एक युवक को अपनी पत्नी की बेवफाई की शिकायत ससुर से करना महंगा पड़ा। ससुराल पहुंचे युवक को ससुर ने उस समय चाकू मार दिया जब वह गहरी नींद में सो रहा था। बेटी की शिकायत से आक्रोशित ससुर ने दामाद जी पेट में पेट में चाकू घोंप दिया। दामाद ने अपने ससुराल से भाग कर जान बचाई।
यह घटना तेघड़ा थाना इलाके के मरसैती गांव की है। युवक का नाम चंदन कुमार है। उसका घर मंसूरचक थाना के दशरथपुर गांव में है। चंदन ने बताया कि हमले के वक्त अचानक उसकी नींद खुल गई और वह चिल्लाते हुए भाग चला। इससे पहले ससुर और पत्नी ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। चंदन ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी जान बची। पुलिस ने ही युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
चंदन ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। तेघड़ा उमेद सिंह की बेटी दिलखुश कुमारी उसकी पत्नी है। दिलखुश अक्सर ससुराल से अपने मायके आती जाती रहती थी। इसी बीच उसका मायके के एक रिश्तेदार से अफेयर हो गया। विरोध करने पर भी वह समझने को तैयार नहीं थी। मजबूरी में ससुर को सब कुछ बताना पड़ा। लेकिन हकीकत जानने के बाद ससुर ने बेटी को समझाने की बजाय उस पर ही हमला कर दिया।
चंदन ने बताया कि काफी दिनों से रिश्तेदार से पत्नी के अवैध संबंध थे। शुक्रवार की शाम जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ वह ससुराल पहुंच गया ताकि ससुराल वालों को बेटी को समझाने के लिए कहे। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका ससुर ऊपर जानलेवा हमला कर देगा। रात में खाना खाकर हुआ सो गया।अंधेरे में उसके ससुर और पत्नी ने मिलकर जान लेवा हमला कर दिया।
तेघड़ा थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं सदर अस्पताल में चंदन का इलाज चल रहा है। उसके परिजन वहां आ चुके हैं।