Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:36 साल बाद पीरबहोर थाने में हिंदू थानेदार की पोस्टिंग, राजकुमार सिंह बने नए SHO - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 22, 2026

BIHAR NEWS:36 साल बाद पीरबहोर थाने में हिंदू थानेदार की पोस्टिंग, राजकुमार सिंह बने नए SHO

36 साल बाद पीरबहोर थाने में हिंदू थानेदार की पोस्टिंग, राजकुमार सिंह बने नए SHO

पटना:पीरबहोर थाने में 36 साल बाद हिंदू थानेदार की पोस्टिंग हुई है। राज कुमार सिंह को नया थानेदार बनाया गया है। इससे पहले वे शास्त्रीनगर में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

रातोंरात सज्जाद गद्दी को थानेदार पद से हटाकर सर्किल इंस्पेक्टर बना दिया गया, जबकि उनकी जगह राजकुमार सिंह को पीरबहोर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस विभाग में तबादला सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मानी जाती है, लेकिन पीरबहोर थाने के संदर्भ में यह बदलाव खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यहां 36 वर्षों बाद किसी हिंदू अधिकारी को थानेदार बनाया गया है।

लालू शासनकाल से शुरू हुई मुस्लिम थानेदारों की नियुक्ति

लालू प्रसाद यादव के 10 मार्च 1990 को बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद पीरबहोर थाने में मुस्लिम थानेदारों की पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हुआ।

23 मार्च 1990 को Z अहमद इस थाने के पहले मुस्लिम थानेदार बने। इसके बाद लगातार मुस्लिम अधिकारियों की ही नियुक्ति होती रही।

G कुमार इस थाने के आखिरी हिंदू थानेदार थे। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 1987 से 23 मार्च 1990 तक रहा।

कांग्रेस शासन में सभी समुदायों को मिला अवसर

कांग्रेस शासनकाल में पीरबहोर थाने में विभिन्न जाति और समुदायों के अधिकारियों की पोस्टिंग होती रही।

L.P. तिवारी की पहली पोस्टिंग 6 जनवरी 1976 को हुई थी और वे 24 मार्च 1980 तक थानेदार रहे। उनके बाद R.L. सिंह, L.M. प्रसाद, S.K. गुप्ता, R.S. सिंह और G कुमार समेत कुल 6 हिंदू थानेदार बने।

इसके बाद लगातार मुस्लिम थानेदारों की नियुक्ति होती रही।

सज्जाद गद्दी थे 22वें मुस्लिम थानेदार

सज्जाद गद्दी पीरबहोर थाने के 22वें मुस्लिम थानेदार थे। उनका कार्यकाल एक वर्ष से भी कम रहा। उन्होंने 29 जुलाई 2025 को पदभार संभाला था और 21 जून 2026 को उन्हें हटा दिया गया।

अब राजकुमार सिंह की नियुक्ति के साथ पीरबहोर थाने में 36 वर्षों बाद नया अध्याय शुरू हुआ है।