Kosilive Purnea News:
पूर्णिया में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला।
पूर्णिया में शुक्रवार शाम संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान 65 वर्षीय वीणा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बुजुर्ग महिला के छोटी गोतनी पर ही पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। रात गए करीब 6 बजे मृतका के परिजन पहुंचे और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। मामला जिले के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र केसरी टोला का है।
घटना को लेकर बुर्जुग महिला के परिजनों ने बताया कि वीणा देवी निःसंतान थी। इस वजह से वह अकेले ही अपने निजी घर में रहती थी। शुक्रवार देर दोपहर करीब 4 बजे दूरभाष पर सूचना मिली कि आपकी चाची बेसुध होकर घर में गिरी हुई है। करीब 6 बजे वे मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र केसरी टोला स्थित बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। जहां बुजुर्ग महिला को मरा हुआ पाया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पूरा शरीर पीला हो चुका है।
मृतका के भतीजे ने बताया कि मृतका की छोटी गोतनी उनकी चाची पर लगातार रूम खाली करने का दवाब बना रही थी। जब उनकी चाची घर छोड़कर नहीं गई। तो छोटी गोतनी ने पीट-पीटकर कर मार डाला। साथ ही परिजनों ने पुलिस से घर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फूटेज भी उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं मधुबनी टीओपी थाना की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई है। परिजनों ने बुजुर्ग महिला की छोटी गोतनी पर ही पीट -पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।