Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई 8 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म..आरोपी शिक्षक थाना पहुंच कर अपनी गलती स्वीकार की। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 17, 2023

Bihar News:शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई 8 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म..आरोपी शिक्षक थाना पहुंच कर अपनी गलती स्वीकार की।

Kosilive Bihar News
बेगूसराय में शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।घटना गढ़पूरा थाना क्षेत्र के कनौसी गावं की है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले 1 साल से बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहा था। इसी सिलसिले में आज जब बच्ची प्राइवेट टीचर विक्की कुमार के घर पढ़ने गई हुई थी। तो शिक्षक ने बच्ची को कमरे मे ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों से दर्द की बात कही। इसके बाद घर वालों ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद बच्चे की परिजन शिक्षक के घर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शिक्षक ने कहा कि गलती हो गई।

थाना पहुंचा पीड़ित परिवार

शिक्षक के घर से पीड़ित परिवार थाना पहुंचा। मामला को बिगड़ता देख आरोपी शिक्षक भी पीछे पीछे थाना पहुंच कर अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि एक साथ शिक्षक एक सात कई बच्चियां को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। उसने सभी बच्ची को छोड़ दिया और मेरी बेटी को अकेले रोक लिया और बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वही इस मामले मे डीएसपी चांदनी कुमारी ने बताया की शिक्षक द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस घटना मे पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।