Kosi Live-कोशी लाइव Purnia News/छत से गिरकर महिला की मौत: कुत्ते को टहलाने के दौरान हुआ हादसा, 3 मंजिला मकान से गिरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 17, 2023

Purnia News/छत से गिरकर महिला की मौत: कुत्ते को टहलाने के दौरान हुआ हादसा, 3 मंजिला मकान से गिरी

Kosilive Bihar News
 पूर्णिया में छत से गिरकर 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका रोजाना की तरह कुत्ते को छत पर टहला रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान कटिहार जिले के गेराबाड़ी के खैरिया हटिया निवासी रमेश पांडे की पत्नी सरोज चौधरी के रूप में हुई है। मृतका किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं यह हत्या है या हादसा पुलिस इस एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके का है।

घटना के संबंध में मृतका के मकान मालिक प्रभाष चौधरी ने बताया कि मृतका सरोज चौधरी करीब एक साल से सहायक खजांची थाना के सर्वोदय नगर स्थित उनके मकान में रह रही थी। मृतका रोजाना की तरह छत पर अपने दोनों कुत्तों को टहला रही थी। तभी छत से महिला के गिरने की आवाज आई। जिसके बाद दौड़े भागे घर के पिछले हिस्से में पहुंचे। जहां महिला की लाश पड़ी हुई थी।

हालांकि छत की रेलिंग होने के बावजूद महिला छत से कैसे गिरी। ये उन्हें नहीं मालूम है। जिस वक्त ये हादसा हुआ वे के.नगर थाना के काझा गांव निकले थे। स्थानियों की ओर से फोन पर उन्हें घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे वापस घर पहुंचे।

मृतका सरोज चौधरी की उसके पति रमेश पांडे से नहीं बनती थी। इसलिए दोनों अलग रहते थे। मृतका की दो बच्चे हैं। बेटी खुशी लक्मे की ब्यूटीशियन है। तो वहीं बेटा शानू उर्फ चैतन्या क्रिकेटर है। देर शाम ही चैतन्य दिल्ली के लिए घर से निकला था। देर रात महिला के घर वालों तक ये दर्दनाक खबर आई।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाना के एएसआई पंकज कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि यह हत्या है या हादसा पुलिस इस एंगल से समूचे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।