Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/पूर्णिया में शादी से 7 दिन पहले लड़की लापता:12 जून को थी शादी, उठा लेने की धमकी दे रहा था जेल में बंद बदमाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

Bihar News/पूर्णिया में शादी से 7 दिन पहले लड़की लापता:12 जून को थी शादी, उठा लेने की धमकी दे रहा था जेल में बंद बदमाश

Kosilive Purnea News
पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से एक लड़की शादी से ठीक 7 दिन पहले संदिग्ध रूप से लापता हो गई। लड़की बीते 5 जून को घर से शॉपिंग के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अब तक घर वालों को लड़की की कोई खोज खबर नहीं मिली है। इसी 12 जून को लड़की की कलकत्ता के मारवाड़ी लड़के से होनी थी।

गुमशुदा लड़की की पहचान लाइन बाजार के झंडा चौक निवासी 24 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। लड़की की मां का आरोप है कि जेल में बंद एक बदमाश का लगातार उन्हें और उनकी बेटी को फोन कर रहा था और लड़की को उठवा लेने की धमकी दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

12 जून को होनी थी शादी

घटना के संबंध में गुमशुदा लड़की की मां मीरा देवी ने बताया कि खुशबू की बीते 12 जून को कोलकाता के मारवाड़ी परिवार के लड़के से होनी थी। हालांकि इससे पहले वह 5 जन को लाइन बाजार के झंडा चौक स्थित अपने घर से भट्टा बाजार शादी की शॉपिंग करने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद देर शाम तक वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद वे स्थानीय सहायक खजांची थाना में बेटी की गुमशुदगी की आवेदन देने पहुंचे। मगर थाने से उन्हें लौटा दिया गया। जिसके बाद वे थक हारकर आज एसपी आमिर जावेद से बेटी को खोज निकालने की फ़रियाद लिए पहुंची
क्या है पूरा मामला

लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी से राहुल यादव नाम का एक अपराधी प्रवृत्ति का लड़का उससे प्यार करता था। उनकी बेटी ने उसे न बोल दिया था। जिसके बाद जेल में बंद राहुल यादव बीते कई दिनों से लड़की और उसकी मां को कॉल कर फोन पर लड़की को उठवा लेने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। लड़की की मां मीरा देवी का आरोप है कि इसी लड़के के इशारे पर लड़की को गायब किया गया है। उन्हें डर है कि उनकी बेटी के साथ ये बदमाश कुछ गलत कर मार न डालें।

एसडीपीओ पुष्कर कुमार का बयान

पीड़िता ने इस संबंध में एसपी आमिर जावेद से मिलकर लिखित आवेदन सौंप बेटी को खोज निकालने की फ़रियाद लगाई है। इस बाबत सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की की बरामदगी के लिए एसआईटी की टीम का गठन किया गया है। जल्द ही लड़की को रिकवर कर लिया जाएगा। रही बात जेल से कॉल किए जाने कि तो मामले की अनुसंधान कर जांच की जाएगी।


ये भी पढ़ें