Crime in Patna : राजधानी पटना में बुधवार को एक हैरतअंगेज कारनामा सामने आया। 14 साल के एक लड़के ने चार साल की बच्ची का रेप कर डाला। बच्ची की जांच कराई जा रही है। लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में भेजा गया है।
Kosilive Bihar News
पटना के बिहटा थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार को एक 4 वर्ष की बच्ची के साथ 14 वर्ष के लड़के ने दुष्कर्म किया है। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनु कुमारी ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जूविनाइल कोर्ट में भेज दिया है।