Kosi Live-कोशी लाइव Bihar/सरकार से मिले मुआवजे की हिस्सेदारी में भाई की हत्या:खगड़िया में जमीनी विवाद में बड़े भाई को पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 28, 2023

Bihar/सरकार से मिले मुआवजे की हिस्सेदारी में भाई की हत्या:खगड़िया में जमीनी विवाद में बड़े भाई को पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया में जमीन अधिग्रहण में मिले मुआवजा के पैसे की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई की लाठी- डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतक शख्स का बेटा घायल हो गया है। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

मृतक की पहचान सदर प्रखंड के मोरकाही थाना क्षेत्र स्थित रसौंक घरारी गांव के वार्ड संख्या 1 के राजकुमार सिंह (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।

मोरकाही के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि राजकुमार सिंह का उसके भाई से जमीनी विवाद चल रहा था। राजकुमार के हिस्से की जमीन निर्माणाधीन सोनमनकी बांध के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई है। इसके एवज में राजकुमार को मुआवजा दिया गया है। मुआवजा राशि की हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाई के बीच विवाद था।

मृतक राजकुमार सिंह के छोटे भाई सीताराम सिंह ने मंगलवार की शाम अचानक पीछे से अपने भाई पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। उनको देख बेटा बचाने आया तो सीताराम सिंह ने बेटे को भी डंडे से मारा।

घायल पिता-पुत्र को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात राजकुमार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में भतीजा नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।