Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS: जदयू ने पंचायतों में सघन जनसंपर्क व संवाद अभियान चलाया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 28, 2023

KHAGARIA NEWS: जदयू ने पंचायतों में सघन जनसंपर्क व संवाद अभियान चलाया।

KHAGRIYA NEWS/जदयू ने पंचायतों में सघन जनसंपर्क व संवाद अभियान चलाया।

बेलदौर। संवाददाता। जदयू ने बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अगल पंचायतों में आमजनों के बीच सघन जनसंपर्क व संवाद अभियान चलाया। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह विधानसभा प्रभारी अमर कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल के सयुंक्त नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेलदौर प्रखंड के चोढली, इतमादी, दिघौन व महीनाथ नगर पंचायत में चलाये गये जनसंपर्क व जनसंवाद अभियान के तहत जदयू नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य के विकास व लोकहित में उठाये गये ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी लोगों को दी। जदयू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आधारभूत संरचनाओं के विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के साथ विकास की जो नींव रखी है। उसे पूरी दुनिया में सराहना मिल रही और देश के अन्य राज्य भी मुख्यमंत्री के कार्यों का अनुशरण कर रही। बालिका साइकिल व पोशाक योजना, महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका दीदी समूह योजना, पंचायत चुनाव व सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण आदि इसका सशक्त उदाहरण है। जदयू नेताओं ने कहा कि इसलिए हम सब प्रदेश वासियों को अपने विकास पुरुष मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें और राज्य सहित देश के विकास की गति तेज करें। अवसर पर उक्त पंचायत में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने की मौके पर प्रखंड मीडिया प्रभारी रतुल कुमार ठाकुर चोढली पंचायत अध्यक्ष मनोरंजन कुमार शर्मा, इतमादी अध्यक्ष बिजली शर्मा, दिघौन पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह, महीनाथ पुर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश सिंह,महीनाथ नगर पंचायत युवा अध्यक्ष पवन कुमार रजक, विजय सिंह, मो. जुबेर आलम, मो. आजाद, मो. इरशाद, गणेश पटेल, सिकंदर सिंह, अरुण कुमार साह आदि मौजूद थे।