मधेपुरा एसपी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 20 जून को शंकरपुर थाना नोनियारी टोला के पास आरोहन फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
23 जून को फिर शंकरपुर थाना अंतर्गत एक माईक्रो फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट से भी लगभग 8 हजार रुपए की छिनतई की घटना हुई थी। इन दोनों ही कांड में एफआईआर दर्ज कर लिया गया। 24 जून की रात में बसंतपुर नहर के पास चार अपराधियों ने एक बाइक को लूट लिया था।
लगातार लूट व छिनतई की घटना को देखते हुए एसपी राजेश कुमार के ने एक टीम का गठन किया। इसमें अनुमंडल एसडीपीओ सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
इस टीम के द्वारा इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए। घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त घटना में लूटे गए रुपए और लूटी गयी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना में गुप्त सूचना के आधार पर शंकरपुर थाना कजरा गांव निवासी मो. मुबारक के बेटे अभियुक्त मो. नौसाद को लूटी गई राशि के साथ-साथ एक देस कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बाइक लूट की घटना में तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटी गयी बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। 26 जून के रात में शंकरपुर थानाध्यक्ष के द्वारा गश्ती के क्रम में शंकरपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी शंभू यादव के बेटा अपराधी संतोष कुमार को देसी कट्टा, खोखा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।