KOSILIVE rother and Sister Become Husband and Wife भारतीय समाज को रिश्तों के अहमियत के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यहां भी धीरे-धीरे रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। नौबत तो यहां तक आ गई है कि अब भाई-बहन आपस में शादी रचा ले रहे हैं।
भारतीय समाज भाई और बहन की शादी को कभी मान्यता नहीं देता है। चाहे ओर चचेरी और ममेरी बहन ही क्यों ना हो। लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक युवती अपने ही भाई से शादी रचा ली।
Brother and Sister Become Husband and Wife मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। प्रयागराज की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बेटी शादी में आई हुई थी। जिस दौरान शादी हो गई तो सभी रिश्तेदार अपने घर जाने लगे। इसी समय युवती को भी उसके परिवार वाले साथ ले जाने लगे, लेकिन तभी युवती ने अपने घर वापस जाने से मना कर दिया। वो कहने लगी थी कि उसे अपने मामा के बेटे से शादी करनी है। इसके बाद सब लोग हैरान रह गए।
इधर, लड़का भी बोलने लगा कि वह भी उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। लड़का और लड़की आपस में भाई-बहन लगते थे। युवक मामा का बेटा था और युवती बुआ की लड़की। परिवार वालों ने लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़ा रहा। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से साल 2017 से प्यार करते हैं और शादी रचना चाहते हैं।
जोड़े की जिद के आगे किसी की न चली और सभी को उनके रिश्ते के आगे झुकना पड़ा। जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने गांव के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी में गांव के काफी लोग भी शामिल हुए। दोनों अपनी शादी के बहुत बहुत खुश नजर आए। शादी के बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।