Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK/हैवानियत की हद!सौतेले पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 2, 2023

NEWS DESK/हैवानियत की हद!सौतेले पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Kosilive News Agara/आगरा . यूपी के आगरा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. 7 अप्रैल को पत्नी और बेटे के घर से बाहर जाने पर पिता ने बेटी के साथ यह दरिंदगी की.

इस घटना के अंजाम देने के बाद बेटी को धमकाया कि अगर किसी से कहा तो जान से मार दूंगा. इसकी वजह से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया.

वहीं एक दिन जब पिता ने दोबारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने कोशिश की तो आखिरकार बेटी ने इस घटना के बारे में मां को जानकारी दी. जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंची और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने आज आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

घर में बेटी को अकेला देख दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

दरअसल, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की एक युवती के पिता की 15 साल पहले हादसे में मौत हो गई थी. जिसके बाद उसकी मां ने 12 साल बाद शादी कर ली, अभी उसके दो भाई हैं. लंबे समय से वो अपने सौतेले पिता और मां के साथ रह रही थी. अचानक 7 अप्रैल को उसकी मां और भाई किसी काम से बाजार गए थे, वह घर में अकेली थी. इस दौरान उसके सौतेले पिता आए और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जब उसने इस घटना की जामकारी मां को बताने के लिए कहा तो उसके पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

वहीं पीड़ित युवती ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने कमरे में आराम कर रही थी. जिसके बाद उसके पिता ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा कर अपनी मां को बुला लिया. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया और युवती की मां उसे लेकर थाने पहुंची जहां पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. थाना ट्रांस यमुना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. और उसके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.