Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK/पत्नी की जिद के आगे झुका पति, बोली- बाइक पर घुमाओगे तभी चलूंगी घर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 2, 2023

NEWS DESK/पत्नी की जिद के आगे झुका पति, बोली- बाइक पर घुमाओगे तभी चलूंगी घर

KOSILIVE NEWS DESK UP/आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने एक जिद के चलते ससुराल छोड़कर अपने मायके वापस चली गई। इसके साथ ही दहेज में दिया गया सारा समान भी अपने साथ वापस ले गई।

जिसके बाद पत्नी ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई थी। इसी के चलते बीते रविवार को दोनों को काउंसलिंग के लिए परामर्श केंद्र में बुलाया गया था। जहां एक शर्त पर पत्नी पति के साथ जाने के लिए राजी हो गई। जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 70 जोड़े बुलाए गए थे। जिसमें आगरा जिले के सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती भी पहुंची थी। युवती ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले एटा के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। उसका पत्नी प्राइवेट नौकरी करता है। युवती ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के 2 महीने बाद ही उसके सुराली छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगे।वहीं, जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उसने भी उनका ही पक्ष लिया।

युवती ने आगे बताया कि पापा ने शादी में मोटरसाइकिल दी थी। इसके बावजूद भी उसका पति उसे कहीं भी घुमाने नहीं लेकर जाता। मायके भी उसे बस से ही आना-जाना पड़ता है। वहीं, पति का कहना था कि घर से झगड़ कर पत्नी शादी में दी हुई मोटरसाइकिल सहित दहेज का सारा सामान लेकर 6 महीने पहले मायके आ गई थी। युवक ने कहा कि वह ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है। वहीं, काउंसलर ने दोनों की बातें सुनी। इसके बाद पत्नी ने काउंसलिंग के दौरान पति से कहा कि अगर मोटरसाइकिल पर घुमाओगे, तब ही तुम्हारे साथ चलूंगी ससुराल। जिसके बाद दोनों में सुलह हो गई। लंबी कवायद के बाद पति-पत्नी में हुआ समझौता' इस मामले में जानकारी देते हुए काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि लंबी कवायद के बाद दोनों में समझौता हो गया है। पत्नी ने शर्त रखी है कि पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ही एटा स्थित ससुराल जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 70 जोड़े बुलाए गए थे, जिनमें से 25 जोड़े उपस्थित हुए। इनमें से ही एक जोड़ा यह भी था, जिसमें अब समझौता करवा दिया गया है।