Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:"बाइक सवार को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर जब्त चालक फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 12, 2023

SUPAUL NEWS:"बाइक सवार को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर जब्त चालक फरार

Kosilive Supaul News:
सुपौल जिले के कुनौली थाना अंतर्गत डगमरा चौक के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक 25 वर्षीय कपिल देव मंडल पिता शिव कुमार मंडल कुनौली थाना अंतर्गत सोनपुरा गांव वार्ड-12 निवासी है। मृतक के चचेरे भाई सनी देओल ने कहा कि कपिल देव मंडल अपने घर से कुनौली जा रहा था। इसी दौरान डगमारा चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी। ट्रैक्टर बाइक चालक के शरीर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को निर्मली अनुमंडल अस्पताल पहुंचया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर डगमरा ओपी पुलिस सौंप दिया है। डगमारा ओपी के थानाध्यक्ष कौशिक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।