Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME NEWS:विधवा महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म करने के बाद की गई हत्या; तेजाब डालकर चेहरे को भी जलाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 12, 2023

BIHAR CRIME NEWS:विधवा महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म करने के बाद की गई हत्या; तेजाब डालकर चेहरे को भी जलाया

Kosilive Bihar News:
दरभंगा: दरभंगा के मझियामा पंचायत के गिदड़वा गाछी में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैवानों ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि तेजाब डालकर उसके चेहरे को जलाने की भी कोशिश की।

महिला का पूरा तेजाब के कारण जल गया है। महिला के पूरे चेहरे पर काले धब्बों के निशान पाये गये हैं। इसके अलावा महिला के पूरे चेहरे पर खरोंच के भी कई निशान पाए गये हैं। लोगों का कहना है कि आरोपियों ने चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की है, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके।

महिला के शव की पहचान कर ली गई है। मझियामा पंचायत के एक गांव की 38 वर्षीय महिला गुरुवार की दोपहर में अपने घर से भैंस चराने के लिए कमला नदी के किनारे गिदड़वा गाछी के पास गई थी। जहां शाम में स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद हल्ला होने पर गांव से काफी संख्या में लोग जुट गए।

पुलिस ने घटना की कराई फोटोग्राफी और फोटोग्राफी
महिला के शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के हर एक पहलू की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर से पहुंची एपएसएल की टीम ने भी घटना स्थल से कई साक्ष्य के नमूने को जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। इसके अलावा आस-पास पड़े कपड़ों को भी जब्त कर लिया है और शव सहित आस-पास के क्षेत्र की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है। कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति की पहले ही हो चुकी है मौत।

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना की चपेट में आने के कारण पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत बाद से महिला भैंस पालकर अपने पांचों बच्चों की परवरिश कर रही थी।

बहुत जल्द होगा पूरे मामले का पर्दाफाश ।

उधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। महिला के बदन पर कोई गहरा जख्म नहीं मिला है। शव पर घसीटने जैसे जख्म मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने से सब कुछ साफ हो पाएगा। ऐसे एफएसएल की टीम ने भी जांच की है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।