Kosilive Saharsa News:
सहरसा जिले में मंगलवार को स्कूल वेन से उतरकर घर जा रही बच्ची को स्कार्पियो गाड़ी ने कुचल दिया। बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना सहरसा जिले के नवहट्टा थाना अंतर्गत ब्लॉक रोड के पास की बताई जा रही है। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई गई।
जानकारी हो कि बच्ची का नाम राधा कुमारी है। जिसकी उम्र 8 साल थी। बच्ची नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलवा पंचायत स्थित रामोती मॉडल पब्लिक स्कूल से पढ़कर स्कूल वैन से लौट रही थी। स्कूल वाहन चालक बच्ची के घर के पास रौंग साइड उतारकर चले गया। जब बच्ची रोड क्रॉस करके घर जा रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने उक्त बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना को लेकर बच्ची के चाचा दीपक कुमार ने बताया कि हमारी भतीजी रामोती मॉडल पब्लिक स्कूल में प्रत्येक दिन पढ़नी जाती थी। आज मंगलवार को स्कूल में दिन के तकरीबन 1 बजे छुट्टी हुआ। छुट्टी होने के बाद स्कूल वेन से घर आ रही थी। स्कूल वैन के ड्राइवर के द्वारा बच्ची को रौंग साइड उतारकर चले गया। बच्ची जैसी रोड क्रॉस कर अपने घर जाने लगी। उसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी बच्ची को कुचल कर फरार हो गया। जिससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
वहीं इस घटना को लेकर नवहट्टा थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी से बच्ची को ठोकर लगी थी। ठोकर लगने से बच्ची गंभीर अवस्था में जख्मी हो गयी थी। जिसको सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।