Kosilive Saharsa News/बिहरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में डीजे पर डांस के साथ अवैध पिस्तौल लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की छानबीन शुरू हो गई है। मामला बिहरा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत स्थित लालगंज वार्ड नंबर 11 का बताया जा रहा है। जहां बीते 7 मई को एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान एक युवक पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करता दिखा। हालांकि , दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि पिस्टल लहराने वाला युवक लालगंज गांव का ही रहने वाला है। मालूम हो कि बिहरा थाना क्षेत्र में आए दिन मनचले युवकों का मनोबल काफी बढ़ गया है। इन युवकों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं थी। जांच कर समुचित कार्रवाई की जाऐगी।
Wednesday, May 10, 2023
SAHARSA NEWS:शादी में डीजे पर डांस के दौरान पिस्टल लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002