Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/वर्दी की धौंस:लूट को चोरी व सनहा के रूप में दर्ज कर रही पतरघट पुलिस, पीड़ितों को बरगलाया जा रहा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 7, 2023

SAHARSA NEWS/वर्दी की धौंस:लूट को चोरी व सनहा के रूप में दर्ज कर रही पतरघट पुलिस, पीड़ितों को बरगलाया जा रहा

Kosilive Saharsa News:
वर्दी की धौंस:लूट को चोरी व सनहा के रूप में दर्ज कर रही पतरघट पुलिस, पीड़ितों को बरगलाया जा रहा

पतरघट/सहरसा
लूट की शिकायत दर्ज कराने ओपी पहुंचने वाले पीड़ित को कहा जाता है आवेदन बदलिए तभी दर्ज करेंगे रिपोर्ट
लूट की घटनाओं को चोरी व सनहा दर्ज करने में पतरघट ओपी की पुलिस माहिर है। ओपी क्षेत्र में नगदी व मोबाइल लूटपाट होने पर, उस मामले को इस ओपी में रास्ते में गिरने को लेकर सनहा या चोरी में ही दर्ज किया जाता है। इलाके में 11 दिनों में सनहा व चोरी के मामले दर्ज किए गए, जो वस्तुत: दोनों लूट के मामले थे। दबाव देकर उन घटनाओं का एफआईआर चोरी व एक मोबाइल गिरने को लेकर सनहा दर्ज किया गया। पतरघट ओपी की पुलिस की दलील के आगे पीड़ित भी मजबूर हो दबाव में आ जाते हैं। एफआईआर दर्ज करने में इस ओपी की पुलिस की कारगुजारियों की पोल बीते शुक्रवार को उस समय खुल गई जब लूटपाट के मामले में जानकारी ली गई। तब प्रभारी ओपी प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के कर्मी हैं, जिसका नाम प्रिंस कुमार पिता अश्वेश्वर यादव ग्राम मोड़काही जिला खगड़िया का रहने वाला है। वह कहरा मदनपुर से नकदी कलेक्शन कर कहरा कलेक्शन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान किसी की आवाज पर फाइनेंस कर्मी रुक गया। वह गाड़ी छोड़ कर बात करने के लिए चला गया। इसी दौरान तीन युवक आया और बाइक की डिक्की में 89746 रुपये व एक टैब कहरा नहर पर तोड़कर निकाल गया। जिसकी पहचान कर पीड़ित द्वारा तीन लोगों के खिलाफ आवेदन लेते हुए सौरबाजार (पतरघट ओपी) थाना कांड संख्या दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही। वहीं इस घटना का हकीकत सबों को पता है कि हथियार के बल पर फाइनांस कर्मी से लूटपाट हुई।


केस स्टडी -1 | बीते 25 अप्रैल को पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित तिलाठी नहर के समीप एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक साइकिल सवार युवक से मोबाइल सहित 25 सौ रुपए नगदी छीनकर भाग रहा था। वहीं पीड़ित नबरसा राज थाना क्षेत्र खजुराहा निवासी अनिकेत कुमार पिता बिनोद मिस्त्री ने पतरघट ओपी पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं पीड़ित युवक पर दबाव बनाकर सनहा के लिए आवेदन लिखा कर पीड़ित युवक से हस्ताक्षर करवा लिया गया। जब पीड़ित के पिता विनोद मिस्त्री को इस बारे में जानकारी मिली तो वह ओपी पर पहुंचकर पुत्र के नाम से लिखित आवेदन देकर तीन अज्ञात युवक पर मोबाइल व नगदी छिनतई को लेकर आवेदन दिया। हालांकि अबतक मामला दर्ज नहीं किया गया है। आरोप है कि लूटपाट की घटना को दबाने के लिए पुलिस ने मोबाइल रास्ते में गिरने को लेकर दबाब में पहला वाला आवेदन बदल कर सनहा दर्ज किया है।

केस स्टडी -2 | 4 मई को भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के कर्मी खगड़िया जिले के मोड़काही गांव निवासी प्रिंस कुमार पिता अश्वेश्वर यादव रुपये कलेक्शन के लिए निकला था। जो कहरा मदनपुर से नकदी कलेक्शन कर कहरा गांव कलेक्शन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पतरघट ओपी क्षेत्र के कहरा नहर के समीप एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 89746 रुपये नगदी व एक टैब लूट लिए। सरेआम हुई लूट की इस घटना को भी चोरी में बदल दिया गया। इतना ही नहीं तीन लोगों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

हम उस दिन चार्ज में नहीं थे
25 अप्रैल की लूटपाट की घटना के दिन हम चार्ज में नहीं थे। हमें इस बारे में जानकारी नहीं है। गुरुवार को फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के मामले में पीड़ित द्वारा तीन लोगों के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
कमलेश कुमार सिंह, प्रभारी ओपी अध्यक्ष