Kosilive Madhepura News/
गम्हरिया थाना क्षेत्र के ईटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 सिहपुर में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर को घटित इस घटना के बाद मृतका का शव घर में छोड़कर ससुराल वाले सभी लोग फरार हो गए। मृतका की शिनाख्त सहरसा जिले की आरण निवासी शिवरानी कुमारी (22वर्ष) के रूप में की गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका की तीन साल पहले शादी हुई थी। छह माह का एक बेटा भी है। शनिवार सुबह को मृतका शिवरानी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर परिजनों को फोन कर मायके ले जाने की गुहार लगाई थी। जिसपर मायके वालों ने समझा बुझाकर आपसी तालमेल से रहने को कहा था। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जब शिवरानी की हालत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर घर लौटे ससुराल वाले फरार हो गए। मृतका की मां किरण देवी ने बताया कि शिवरानी कुमारी की 2020 में सिहपुर निवासी स्थित निवासी भूषण ठाकुर के पुत्र अरविन्द ठाकुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद अरविंद ठाकुर और उसके परिवार वाले अक्सर शिवरानी को दहेज के लिए ताने मारते रहते थे। पति अरविन्द जोगबनी स्थित चौक पर सैलून चलाता था। अरविन्द और उनके परिजनों ने पैसे मायके से लाने के लिए कहता था। कई बार फोन पर भी पैसे की मांग की गई, लेकिन मायका पक्ष भी पैसे देने में समर्थ नहीं था। शनिवार की सुबह में शिवरानी का फोन आया था कि ससुराल में नहीं रहना है, हमको ले चलो। लेकिन पता नहीं था बेटी की हत्या कर दी जाएगी। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई जाएगी।