Kosilive Saharsa News:
ओपी क्षेत्र के हथमंडल डीह टोला में पत्नी की विदाई नहीं करने पर दामाद ने अपने ससुर को चाकू गोद कर जख्मी कर दिया था। 12 दिन बाद अब उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। घर में कोहराम मचा है। आनन फानन में शनिवार को पोस्टमार्टम बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी दमाद सौर बाजार के चिकनी गांव निवासी अवनीश चाकू मारने की घटना के बाद शराब तस्करी मामले में पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। बनमा पुलिस अब ससुर की हत्या के मामले में रिमांड पर लेगी। 22 अप्रैल को सौरबाजार थाना क्षेत्र के चिकनी निवासी छोटू राम का 20 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के हथमंडल डीह टोला निवासी राजेंद्र राम के घर पत्नी की विदाई कराने आया था। ससुर राजेन्द्र राम की मनाही पर दामाद ने 24 अप्रैल की रात्रि करीब नौ बजे चाकू मारकर ससुर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसको स्वजनों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। जहां जख्मी का इलाज चल रहा था। अचानक 5 मई को स्थिति बिगड़ी और मौत हो गई।