पारिवारिक कलह में सनकी पति ने गला दबाकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से बहियार में जब वह शव को जला जला रहा था, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजली शव को बरामद किया है। मृतका के मायके वालों की सूचना पर सौर बाजार थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दल-बल के साथ जलती चिता के पास पहुंचकर पानी छिड़क कर चिता की अग्नि शांत कर अधजली शव को बरामद किया। हालांकि तबतक आधे से अधिक लाश जल चुकी थी। फिर पुलिस ने अधजली लाश को ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना नादो पंचायत के वार्ड 14 की है, जहां पुलेन्द्र यादव ने 30 वर्षीय पत्नी बविता देवी मामूली विवाद में गला दबा कर हत्या कर दी। मौत के बाद भय के कारण पति ने आनन-फानन में टोले से दक्षिण मक्का खेत में गड्ढा खोद कर लाश जला रहा था, तभी इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को मिलने पर सभी लोग रोते बिलखते हुए मायके मनौरी सोनबर्षा से नादो पहुंचा। घर पर मृतका की 12 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी, 8 वर्षीय पुत्र रतन कुमार व पड़ोसी मौजूद थे। जिसको साथ लेकर थाना पर मृतका के भाई व बहन लेकर चले आए। घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। सुबह घटना के बारे में सूचना मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रजिया सुल्तान एवं अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ पहुंचकर अधजले शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। बहन रीता देवी ने बतायी कि बीते दिनों हमरी बहन बबीता देवी अपनी बड़ी बहन के पुत्र की शादी में हसनचक गयी थी। जहां उनके पति पुलेन्द्र यादव ने उसके साथ मार-पीट की थी। जिसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। मृतका को 2 पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें बड़ा पुत्र 14 वर्षीय मौसम कुमार जो दिल्ली में मजदूरी करता है। उससे छोटी 12 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी एवं 10 वर्षीय पुत्र रतन कुमार है। प्रशिक्षु डीएसपी, सौर बाजार थाना अध्यक्ष रजिया सुल्तान ने बतायी कि घटना की, सूचना मिलने पर पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच मृतिका के अधजले शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है कार्रवाई की जा रही है।